दरियाखां मोहल्ले में जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : BASTI
रेंडम जांच, 40 लोगों के लिए गए नमूने
बस्ती। जिला प्रशासन शहरी क्षेत्र के हॉट स्पॉट से सटे मोहल्लों में रेंडम जांच के लिए स्वाब के नमूने एकत्रित करा रही है। शनिवार को गांधीनगर के दरियाखां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेेंडम जांच के लिए 40 लोगों के स्वाब के नमूने नमूना एकत्रित किए। यहां विभाग ने जांच के लिए अस्थाई कैंप लगाया है।
हॉट स्पॉट एरिया तुरकहिया के चलते पूरे गांधीनगर इलाके को सील कर दिया गया है। यहां आसपास के मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए अस्थाई चैंबर स्थापित कर नमूना एकत्रित कर रही है। दरियाखां में एसीएमओ डॉ. फख्ररेयार की अगुवाई में उमेश कुमार, योगेंद्र चौधरी, रवि प्रकाश, सौरभ, सुभाष चंद्र आजाद की टीम ने नमूने लिए। एसीएमओ ने बताया कि यह क्रम लगातार जारी रहेगा। मिल्लतनगर के बाद दरियाखां में कैंप लगाया गया है। रविवार को भी यहां रेंडम जांच के लिए नमूने एकत्रित किए जाएंगे।