फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों के अभिनय से जीवंत होगी रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भगवान श्रीराम के आदर्शों और रामायण के प्रसंगों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सनातन धर्म संस्था की ओर से आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होगा। महोत्सव के पहले दिन मंच पर नारद मोह से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीलाएं जीवंत होंगी। खास बात यह है कि इन प्रसंगों का मंचन दो स्कूल के विद्यार्थी करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन विद्यार्थी देवर्षि नारद मोह प्रसंग का मंचन करेंगे। इसके बाद विद्यार्थी पृथ्वी की पुकार और भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन करेंगे। इसमें धरती पर बढ़ते अत्याचारों से व्यथित पृथ्वी की पुकार, देवताओं की प्रार्थना और धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीराम के अवतरण का प्रसंग दिखाया जाएगा।
महोत्सव में बच्चों की सहभागिता के जरिये रामलीला की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य श्यामजी चौधरी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के साथ समाज में नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श आचरण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें