भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्ती के कार्यकर्ताओं ने आईटीआई मे दिया धरना।
लखनऊ में 23 नवंबर को होने वाली हुंकार रैली के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों को जागरूक कर रहा है। सोमवार को अभाविप ने आईटीआई परिसर में धरना दिया और जागरूकता से संबंधित पर्चे बांट कर लखनऊ पहुंचने की अपील की है।
प्रांत सह मंत्री एवं छात्र संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई वर्षों बाद छात्रों की रैली होने जा रही है जिसमें हम सभी छात्रों को अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष भी करना होगा। शासन प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। इसके लिए एकजुट होकर 23 नवंबर को लखनऊ पहुंचें। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल छात्र-छात्राओं की समस्याओं को भी रखेंगे ऐसे में उन समस्याओं का समाधान करें। रैली के जिला संयोजक उत्कर्ष शुक्ला ने कहा कि इस रैली में बस्ती से 5000 संख्या लखनऊ जाने वाली है। इस दौरान राज मंगल सिंह, दीपक पाल, आशुतोष चौधरी, रूपक शर्मा, कुलदीप सिंह, सुनील बागी, उमेश साहनी, आशीष कुमार, शशिकांत उपाध्याय, अभिषेक आदि रहे।