फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर धरना दिया

Mon, 17 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर प्रर्दशन किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायतराज सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रदेश नेतृत्व के  आह्वान पर सोमवार को जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में जुटे सफाईकर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को  संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। 
विज्ञापन


धरने में राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि  सफाई कर्मियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए महासंघ सदैव तत्पर है। उनकी  जायज मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायतराज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय ने कहा कि पिछले दिनों गौर क्षेत्र के सफाई कर्मी राजेश यादव के हत्या मामले  में परिजनों को 10 लाख रुपये, सरकारी नौकरी और सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कर्मचारी नेता नरेंद्र देव मिश्र, रामनाथ, नरसिंह नारायण पांडेय, गौरीशंकर के साथ ही सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक महेंद्र चौहान, जयराम यादव, सोमईराम आजाद, जंग बहादुर, प्रदीप कुमार, विश्वम्भरनाथ ने भी अपने विचार रखे। बाद में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को दिए ज्ञापन दिया गया। इसमें सफाईकर्मियों के पदोन्नति, सफाई नायक,  सफाई पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी बनाए जाने, ग्राम  प्रधानों के अधिकारों से मुक्ति, सरकारी विद्यालयों में सफाई कार्य न कराए जाने आदि  मांग  की गई है। 

इस मौके पर राघव प्रसाद, महेंद्र  प्रताप राव, राकेश कुमार, अमीरूल्लाह, रमेश चंद्र, दिनेश श्रीवास्तव,  मुकेश यादव, जर्नादन सिंह, मनोज कुमार चौहान, गणेश पांडेय, लालजी निषाद,  सुधीर कुमार, राम सोहरत, मुकेश कुमार मिश्र, शिव कुमार यादव, दाता राम,  असलम अंसारी, परमात्मा प्रसाद, अजय कुमार चौधरी, हरेंद्र प्रसाद, रामललित  यादव, राम प्रकाश, धीरेंद्र यादव, बसंत के साथ ही बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें