फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकली छात्रों की रैली

Wed, 13 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। मंगलवार को रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार समिति की ओर से निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की रैली निकाली गई। रैली राजकीय इंटर कॉलेज से प्रांरभ होकर स्टेडियम तक गई।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी सोबरन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कहा कि स्वामी विवेकानंद की दूरदर्शी सोच ने विश्व में भारत का डंका बजाया।

रैली में जीवीएम कान्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, एसपी चिल्ड्रेन एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग, सेंट बेसिल्स, यूनीक साइंस एकेडमी, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी आदि के छात्र और अध्यापक भारत माता की जय एवं देश के आनंद की जय आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


वे हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। रैली जीआईसी से होकर गांधीनगर, कंपनीबाग, शास्त्री चौक होते हुए अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पहुंची। यहां पर अखिलेश दुबे, तनवीर आलम ने स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद के वेश भूषा धारण किये रैली के आगे चल रहा बालक आकर्षण का केंद्र रहा।

जीवीएम कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। समापन के मुख्य अतिथि एसपी शिवहरी मीणा ने कहा आज का दिन युवा शक्ति के लिए अविस्मरणीय है। यह एक ऐसे व्यक्तित्व को याद करने का समय है जो भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व के युवाओं के लिय प्रेरणास्रोत रहे। संचालन रैली के संयोजक व इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कैलाश दुबे ने किया। व्यापारी नेता सुबाष शुक्ल, राजेंद्र नाथ तिवारी, मनीष आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर डॉ अश्विनी सिंह, डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, पवन कसौधन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, सर्वेष्ट मिश्रा, प्रशांत पांडेय, पंकज त्रिपाठी, रामविनय पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, प्रेमनाथ गोंड, अनुराग शुक्ल, सुरेंद्र शुक्ल, विनोद कुमार उपाध्याय, जितेंद्र शाही, राहुल श्रीवास्तव, अमरमणि पांडेय, धीरेंद्र शुक्ला, लक्ष्मण सिंह, विवेक मिश्र, प्रशांत त्रिपाठी, अंकित गुप्ता, जिप्पी शुक्ल आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
बस्ती। बहादुरपुर क्षेत्र के सुखई सिंह महाविद्यालय भेलवल पिपरा गौतम में एनएसएस कैंप में मंगलवार को विवेकानंद जयंती मनाई गई। इसमें छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक शशि कला सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कहा कि छात्रों को स्वामी जी के जीवन मूल्यों एवं विचारों से सीख लेनी चाहिए। सभी के अंदर देश भावना से काम करने की ललक होनी चाहिए। आगे शिविर में युवाओं को समाज के लिए चिंतन करने और दो-दो जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहने का संकल्प दिलाया।

समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं से अपील की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अंकित कुमार, कुलदीप सिंह, सतीश, अर्चना, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें