फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाबा साहब की याद में निकाली रैली

विज्ञापन
मानिक चंद में डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर निकाली गई रैली। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा-परिनिर्वाण दिवस शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार, बाइक रैली निकाली गई। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।
विज्ञापन

भीम युवा वाहिनी संगठन के बैनर तले मड़वा नगर पार्क से जुलूस निकाला गया। बाबा साहेब के जयकारे के साथ शुरू हुआ यह जुलूस कटेश्वर पार्क होते हुए ओपेक चिकित्सालय कैली में स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संक्षिप्त सभा के रूप में बदल गई। इस दौरान अजय राव, रमेश चंद्र गौतम, संदीप गौतम, अवनीश प्रभात, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौवा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 12वीं की छात्रा चादनी ने डॉ. आंबेडकर पर गीत के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान कृष्ण कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र उपाध्याय, विनय यादव, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
मानिक चंद संवाद के अनुसार आंबेडकर पार्क नरियाव, गंधार व दौलतपुर से रैली निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। भीम पाठशाला समिति के संस्थापक राम शंकर आजाद, कोषाध्यक्ष मूलचन्द आजाद, जिला उपाध्यक्ष अरुण राज भारती, प्रेम गौतम, राजेश गौतम एवं रोशनलाल ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें