फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भैंस बिक्री की रकम के विवाद में हुई थी राकेश की हत्या

Sat, 29 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के थाल्हापार में बृहस्पतिवार रात 28 वर्षीय राकेश यादव की हत्या 55 सौ रुपये के विवाद में हुई थी। 80 हजार रुपये में भैंस बिकी थी। उसमें साढ़े 15 हजार रुपये राकेश काे मिलने थे।
विज्ञापन

मृतक की भाभी विंजन ने बताया कि 10 हजार रुपये दिए जा चुके थे। 55 सौ रुपये बाकी था। उसके लिए कई दिनों से राकेश अपने चाचा राम जस से विवाद कर ऩ रहे थे।
बृहस्पतिवार रात भी उसी रुपये को लेकर घर से दो सौ मीटर दूर स्थित घारी में राकेश और उसके चाचा में गाली-गलौज हो रही थी। आरोप है कि उसी दौरान राम जस और बड़े भाई महेश ने मिलकर पहले लाठी-डंडे से राकेश को पीट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कुदाल से गले पर वार कर दिया, जिससे वह गिरा और खून के फव्वारे फूट पड़े। आनन-फानन गांव के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही राकेश यादव को मृत घोषित कर दिया गया।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक राकेश की पत्नी श्याम दुलारी की तहरीर पर उसके चाचा रामजस व बड़े भाई महेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रामजस को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार रात लालगंज थाने के थाल्हापार निवासी 28 वर्षीय राकेश यादव की कुदाल और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें