फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजमोहन अध्यक्ष और राजमणि बने महामंत्री

Fri, 19 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ठेकेदार एसोसिएशन की बैठक प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग परिसर में हुई। अध्यक्षता रामफेर यादव ने की। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में राजमोहन सिंह ‘राजू’ अध्यक्ष और राजमणि सिंह महामंत्री घोषित किए गए। अध्यक्ष ने बताया कि बिलो टेंडर और ठेकेदारों की रॉयल्टी का मुद्दा सुलझाना पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इन दोनों के अलावा जर्नादन पाठक और शिवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए। राजमोहन सिंह ‘राजू’ ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार होगा। ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक संघर्ष तेज किया जाएगा। बैठक में पदुमनाथ सिंह, इंद्रजीत सिंह, अजमत, प्रदीप कुमार सिंह, राजन पाल, कौशलेंद्र सिंह, रामभवन यादव, आशीष सिंह ‘आशू’, राम विनय दूबे, जय प्रकाश भारती, लालमन चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, संजय कुमार श्रीवास्तव, भोलेंद्र सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, जमुना प्रसाद चौधरी, कर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें