फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्मचारी समस्याओं के निदान की उठाई आवाज्

Fri, 10 Oct 2025 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की बैठक बृहस्पतिवार को यूआईपी सभागार में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने की। कर्मचारी समस्याओं पर चर्चा के साथ निदान की आवाज उठाई गई। संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सच्चिदानंद चौरसिया को जिला उपाध्यक्ष, रोहन धवन और अरविंद पाल को जिला मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की एकता और मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। सभी कार्यकर्ता मिलकर स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं। उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्षरत है।
मंडल संयोजक संजय कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ ही नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ा है। पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे समर्पण और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय, महेन्द्र कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ. दिनकर कुमार पर्वत, कमलेश कुमार कश्यप, अनूप श्रीवास्तव, इरशाद हुसैन, सर्वेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें