फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिवान की माटी में पली-बढ़ी...गोरखपुर में निखरी प्रतिभा

Sun, 16 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
खुशबू रानी, नेशनल हैंडबॉल ​खिलाड़ी - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
बस्ती। बिहार के सिवान जिले की माटी में भले ही हैंडबॉल की नेशनल खिलाड़ी खुशबू कुमारी (22) पली-बढ़ी, मगर उसकी खेल प्रतिभा गोरखपुर के स्टेडियम में निखरी है। 2024 ईरान जानी वाली टीम इंडिया में उसका चयन हो गया था, मगर उड़ान भरने से पहले ही मम्मी-पापा की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में टीम इंडिया से खेलने का सपना अधूरा रह गया। खुशबू का कहना है कि एक न एक दिन वह टीम इंडिया का हिस्सा जरूर बनेगी।
विज्ञापन

बस्ती में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल टीम की खिलाड़ी खुशबू कुमारी ने शनिवार को बातचीत में बताया कि 2017 में उसने सिवान के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी हैंडबॉल की प्रैक्टिस की शुरुआत की। उस समय उसके कोच संजय पाठक हुआ करते थे। इसके बाद वह गोरखपुर के नौका विहार में रहने वाली बड़ी बहन के घर चली आईं। यहां पर रहते हुए गोरखपुर स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की। इसके बाद उसके खेल में और निखार आया।
वह दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। 2024 में दिल्ली में हुए सीनियर एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भी वह खेल चुकी हैं। 2019 में जयपुर और 2024 में नई दिल्ली में हुई यूथ एशियन गेम में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब तक वह 10 नेशनल गेम खेल चुकी हैं। 2025 में गोरखपुर में हुए फेडरेशन कप में भी वह यूपी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। खेल में कई स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक उनकी झोली में है।
विज्ञापन

-
दो बार रेलवे में नौकरी पाने से चूकीं खुशबू
खुशबू ने बताया कि वह दो बार पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी पाने से चूक गईं। ट्रॉयल तो उसने पास कर लिया, मगर मेडिकल में अनफिट हो गईं। उसने बताया कि उसके ठुड्डी पर चोट के निशान हैं, यही उसके नौकरी में बाधा खड़ी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें