फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आफत, गेहूं चौपट

विज्ञापन
बस्ती में बारिश के कारण सरसों की फसल को हुई क्षति। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
आसमान से बरसी आफत, गेहूं को नुकसान
विज्ञापन

बस्ती। बारिश और तेज हवा से फसलें चौपट हो गई हैं। जायद सीजन की सब्जियों की बागवानी भी खराब होने के कगार पर हैं। मौसम की प्रतिकूलता ने अरहर, सरसों, चना, मटर आदि पर असर डाला है। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। बारिश के कारण उत्पादन और उत्पादकता प्रभावित होगी।
शुक्रवार रात हुई जोरदार बारिश से फसलें तबाह हो गई हैं। इन दिनों सरसों की फसल पक चुकी है। किसान कटाई की तैयारी कर रहे थे। प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्रा बताते हैं कि पककर तैयार फसलों के दाने खेत में बिखर गए हैं। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ ब्लॉक के तिनहरी, बसहवा, भदना, बजहिया, नोनहा, निद्धीपुर, शिवपुर, साड़ी, हिच्छा, पंडितपुर, चेतरा, घूरहूपुर पचलौरिया, बोधपुर, झग्गापुर, शीतल नगर, सुल्तानपुर बैरवा आदि गांवों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। किसान अनिल कुमार चौधरी, विनोद कुमार, घनश्याम मौर्य समेत किसान यूनियन (भानु) जिलाध्यक्ष पतिराज निषाद प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। खेत में पानी लगने से सब्जियों की बागवानी प्रभावित होगी। फल उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी अधिकारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार ने बताया कि पानी लगने से पौध सड़ जाएगी। इससे खेती पिछड़ेगी। उपकृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि बीमा कंपनी को नुकसान का आंकलन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

10 से 15 प्रतिशत फसलों को हुआ नुकसान
बस्ती। फसल नुकसान को लेकर बीमा कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें एडीएम रमेश चंद्र ने बीमा कंपनी को नुकसान का आंकलन करने और किसानों को इसकी भरपाई करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन गैर बीमित फसलों को इस बार भी नुकसान की भरपाई नहीं मिल पाएगी। एडीएम ने बताया कि बारिश से फसलों को 10 से 15 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। नियमानुुसार कम से कम 33 प्रतिशत नुकसान होने पर ही आर्थिक सहायता देने का प्रविधान है।
तेज हवा में मंगेरवा फीडर के 20 खंभे टूटे
बस्ती। आफत बनी बारिश व तेज हवा से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है। शनिवार शाम तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। लोकल फाल्ट की समस्या ने लाइन स्टाफ को रातभर परेशान किया। हालांकि शहर में अधिक लाइनें रात में ही ठीक कर ली गई थी।
डाक बंगला स्थित सौ केवी ट्रांसफॉर्मर बारिश में रात में जल गया। अवर अभियंता आशुतोष लाहिड़ी ने बताया कि इसे शनिवार को बदल दिया गया। शुक्रवार रात तेज हवा व बारिश के चलते मुंडेरवा उपकेंद्र के मंगेरवा फीडर पर करीब 20 खंभे टूट गए। 40 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप है। एसडीओ अभय सिंह ने बताया कि खंभे लगाने शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन खेतों में पानी लगने से काम करने में दिक्कत आ रही है। रविवार तक आपूर्ति सामान्य हो पाएगी। वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाले तिलकपुर उपकेंद्र का 11 केवी केबल जलने से तीन दिन से अनियमित आपूर्ति हो रही है। अवर अभियंता पतिराम सोनकर ने बताया कि केबल बदलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीस मिनट बंद रहा ट्रांसमिशन
गिदही स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन शनिवार दिन में करीब 12 बजे से तीस मिनट तक बंद कर दिया गया। इससे पुरानी बस्ती और मुंडेरवा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अरविंद शर्मा ने बताया कि आइसोलेटर में आई खराब के कारण आपूर्ति रोकी गई थी, जिसे तीस मिनट में ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें