फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया नेटवर्क से बाजार में पहुंच रहीं सरकारी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया नेटवर्क से बाजार में पहुंच रहीं सरकारी दवाएं
विज्ञापन

बस्ती। जिला अस्पताल के स्टोर से सरकारी दवाओं के साथ एक युवक पकड़ा गया। इसके तार कहां से जुड़े हैं, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है, मगर अस्पताल प्रशासन खुद ही इसे स्वीकार कर रहा है कि इसमें अस्पताल के कर्मियों की साठगांठ है। तहरीर में एसआईसी ने इसका उल्लेख किया है। असलियत ये है कि सरकारी दवाओं को बाजार तक पहुंचाने के लिए दवा माफिया ने नेटवर्क खड़ा कर रखा है। इसके जरिए वह स्टोर से दवा लापता कर बाजार पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 6 मार्च को तब अफरातफरी मच गई जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने एक युवक को स्टोर से दवा लेकर जाते रंगे हाथ पकड़ा। उसके पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद हुईं। एसआईसी डॉ. ओपी सिंह ने तहरीर दी और मामले की जांच वरिष्ठ सर्जन डॉ. आनंद ओझा की तीन सदस्यीय टीम को सौंप दी है। टीम सप्ताह भर में जांच कर रिपोर्ट देगी। उसी आधार पर कार्रवाई होगी। इस मामले में एक को पुलिस ने भी नामजद किया है, मगर इस पूरे धंधे का ताना-बाना दवा माफिया व अस्पताल से जुड़े कर्मी कर रहे हैं। दवा माफिया के गुर्गे ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक डॉक्टरों के इर्द-गिर्द नजर आते हैं। एसआईसी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। दवा माफिया की कारगुजारी एक के बाद एक कर उजागर हो रही है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस भी इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें