फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: पूरे दिन होती रही बूंदाबांदी,गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा हवा के साथ सर्द मौसम की हुई पहली बारिश, पारा गिरा
विज्ञापन

बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुई सर्दी की पहली बारिश का दौर अभी 24 घंटे कायम रहने का अनुमान है। वहीं, बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में इजाफा हो सकता है लेकिन धूप निकलने की संभावना न के बराबर है। मौसम के बदले मिजाज के कारण लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित हुई है। दफ्तरों में लोग देर से पहुंचे और स्कूलों में भी उपस्थिति प्रभावित हुई।
बुधवार सुबह 15-18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पुरवाई के कारण ठंड भी अच्छी खासी बढ़ गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। लगतार दो दिन धूप न होने से अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर यानी 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार शाम से शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर पूरी रात चलता रहा। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई। इस बीच बुधवार को भी सुबह से ही हल्की फुहारें पड़ने लगीं। पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिससे बाहर निकले लोग भीगने से नहीं बच सके। राहगीरों, पटरी व्यवसायियों, मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांवों में पूरे दिन लोग अलाव के आगे बैठे देखे गए।
विज्ञापन

सिंचाई से मिली राहत
हल्की ही सही, लेकिन इस बारिश का फसलों पर अनुकूल असर पड़ा। इससे सिंचाई करने वाले किसानों को मामूली राहत मिली। हालांकि देर से बुआई करने वाले किसानों का इस बारिश से नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें