फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फसलों के लिए फायदेमंद होगी बारिश, किसान गदगद

Sun, 12 Jan 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नगर बाजार (बस्ती)। बारिश गेहूं की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। हल्की बारिश से रबी फसलों को फायदा मिलेगा। कृषि विज्ञानियों ने बताया कि गेहूं को अभी पहली या फिर दूसरी सिंचाई की जरूरत थी। ऐसे में बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हुआ। चना और मसूर सहित दलहनी फसलों के साथ सरसों, तीसी सहित तिलहनी फसलों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

पहले ठंड और कोहरे का इंतजार के बाद अब बारिश होने से किसानों में छाई मायूसी खत्म हुई है। धीमी धीमी बारिश किसानों की गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। गेहूं की फसल लगने के बाद पहली बार क्षेत्र में बारिश हुई है। किसान रामचंद्र ने बताया कि नहर के और बोर से लगाए जा रहे पानी से गेहूं को इतना फायदा नहीं होता जितना बारिश के पानी से होगा। किसान रमेश चौधरी, लल्लू चौधरी, अरबाज, प्यारेलाल आदि लोगों ने बताया की धीमी बारिश से फसल को ज्यादा फायदा होगा। पानी मिट्टी में सतह तक जाकर फसल को फायदा देगा। लेकिन अगर बारिश ज्यादा हुई तो लाही और आलू के लिए नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें