फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शृंगीनारी धाम में भर रहा बारिश का पानी

Sat, 29 Jun 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम सर्किट के तहत आता है पौराणिक धाम शृंगीनारी
विज्ञापन

हर मंगलवार को लगता है मेला, लगती है श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। श्रीराम सर्किट से जुड़े पौराणिक शृंगीनारी धाम के विकास के लिए सरकार ने तमाम कार्य कराए हैं। मगर, मंदिर परिसर से जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बारिश का पानी भर जाता है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शृंगीनारी धाम में हर मंगलवार को मेला लगता है। आषाढ़ माह के अंतिम मंगल को लगने वाला बुढ़वा मंगल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बीते दिनों हुई बारिश का पानी परिसर में भरा हुआ है। यह पानी सड़ रहा है। इससे उठने वाली बदबू श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर से सटे प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को जब बच्चे पढ़ने जाने लगे तो उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी जगदंबा बाबा, राजू दास, चंद्रेश पाठक, दीपू गुप्ता, लवकुश, अजय वर्मा, विनोद कुमार आदि ने पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की है। बीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर की सफाई कराकर पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिनों में खामियां दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें