फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अहरा रेलवे अंडरपास के नीचे भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
अहरा रेलवे अंडरपास के नीचे भरा हुआ  है बारिश का पानी।
विज्ञापन
आने-जाने में राहगीरों को हो रही दिक्कतें, पानी निकासी के लिए नहीं बनाया गया है ड्रेनेज सिस्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। मुंडेरवा मार्ग पर अहरा में रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया गया है। इन दिनों अंडरपास के नीचे बारिश का पानी भरा है। जिससे आने-जाने वाले लोग पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक समस्या अंडर पास से होकर गुजरने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन


मुंडेरवा मार्ग के अहरा में रेलवे का अंडरपास का निर्माण एक साल पहले कराया गया है। निर्माण में लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं बनाई गई। ऐसे में बारिश के बाद हर बार यहां अधिक मात्रा में पानी भर जाता है। यदि निर्माण के समय ही ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया होता तो शायद बारिश का पानी न भरता। अरुण कुमार पांडेय, अनिल सिंह ने बताया कि बारिश के बाद यहां पानी भर जाता है, जो महीनेभर तक नहीं सूखता है। आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें