फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी बस्ती से छह और अमहट उपकेंद्र से दो घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलेभर में अघोषित कटौती के कारण बढ़ी परेशानी, शहर में रविवार को बिजली आपूर्ति की स्थिति रही बेहद खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली को लेकर जिलेभर में स्थिति खराब हो रही है। खपत बढ़ने के बाद अघोषित कटौती में भी तेजी आई है। रविवार को अमहट उपकेंद्र से दो घंटे, पुरानी बस्ती के पठान टोला क्षेत्र में छह घंटे व मालवीय रोड उपकेंद्र से दिनभर बिजली की लुकाछिपी जारी रही। इससे उमसभरी गर्मी में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती का असर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ रहा है। अगर यही हाल रहा तो आग भी लोग कटौती का दंश झेलेंगे।
जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। कहीं ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आपात रोस्टिंग हो रही है तो कहीं फाल्ट के नाम पर कटौती हो रही है। हालत यह है कि शहर में हर घंटे कोई न कोई लाइन फाल्ट हो रही है। रविवार को पड़ताल की तो पठान टोला में तार टूटने से लोग परेशान दिखे। पठान टोला, सहित चिकवा, ऊंचवा टोला, राजा मैदान आदि मुहल्लों को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही मिली। दूसरी ओर दोपहर में बिजली कर्मी रौता के पास सरोज बाबा गली में तारों को बदलते मिले। यह क्षेत्र मालवीय रोड उपकेंद्र के तहत आता है। इस उपकेंद्र से रविवार को दिनभर बिजली कटौती हुई। शहर में रविवार को करीब 65 फाल्ट दर्ज किए गए। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खपत बढ़ने से लाइनें ओवरलोड हो रही हैं। जिससे फाल्ट की समस्या अधिक आ रही है। अमहट उपकेंद्र पर मरम्मत और मालवीय रोड उपकेंद्र के सरोजबाबा गली में पुराने तारों को बदला जा रहा था। इसलिए आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र लोकल फाल्ट की संख्या
अमहट 13
बड़ेवन 11
मालवीय रोड 09
गिदही 12
पुरानी बस्ती 14
पॉलीटेक्निक 06
-
दिन में नगर पंचायत और रात में गावों की रोक रहे आपूर्ति
कटौती का सिलसिला ट्रांसमिशन उपकेंद्र से शुरू हो चुका है। शहर को बिजली आपूर्ति देने के लिए कस्बों व गांवों की बिजली गुल की जा रही है। ट्रांसमिशन से शनिवार रात करीब डेढ़ घंटा ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति नहीं मिली। हालांकि बभनान, दुबौला, टिनिच, शृंगीनारी उपकेंद्रों से रात में आठ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार दोपहर करीब एक बजे से दो बजे तक और तीन बजे से चार बजे तक हर्रैया, कप्तानंगज, नगर बाजार, गायघाट, बनकटी, मुंडेरवा, भानपुर, बभनान व गनेशपुर नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति ठप रही। अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन घनश्याम मिश्र ने बताया कि सारनाथ से आपात रोस्टिंग का निर्देश मिलने के बाद आपूर्ति रोकी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें