बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गेट 222 ए का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन का पूर्वी समपार फाटक ट्रैक्टर-ट्राॅली की ठोकर से टूट गया। इसके चलते स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। इससे बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर जमुनहा तक जाम लग रहा।
इस संबंध में आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि गेट तोड़ने वाले ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 8:58 बजे गेटमैन बभनान रेलवे स्टेशन का पूर्वी रेलवे गेट संख्या 222 ए बंद कर रहा था। इसी बीच बभनान से गौरा चौकी की तरह जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की ठोकर से दक्षिणी बूम टूट गया। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर बभनान को दी।