गौर। सुजिया चौराहे के पास रहने वाली विवाहित नूरूननिशा की तहरीर पर गौर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने सहित प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
तहरीर में नूरूननिशा ने आरोप लगाया है कि 19 मई 2016 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार दान दहेज देकर उसकी शादी पैकोलिया क्षेत्र के कुर्दा गांव निवासी सद्दाम हुसैन के साथ हुई थी। दोनों के बीच दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ससुराल के लोग बुलेट मोटरसाइकिल, एलइडी टीवी, एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और उसी के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित करने के साथ मारते-पीटते हैं और जान से करने की धमकी दे रहे हैं।
आरोप यह भी लगाया है कि 29 मार्च 2024 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तहरीर के आधार पर गौर पुलिस ने पति सद्दाम हुसैन, सास शहनाज बेगम, देवर नौशाद, इरशाद, ससुर सैफ मोहम्मद व बड़े ससुर निसार अहमद, ननद कलीमुननिशा पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने सहित प्रताड़ित करने की धारा में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद