फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक प्रकरण: मुख्य आरोपी की तलाश में तीन टीमे गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के बड़ोखर गांव में गुरुवार की रात बरामदे में सो रही दो बहनों के ऊपर एसिड फेंकने के मामले मे मुख्य आरोपी राकेश यादव निवासी कड़जहना की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई है, जो बस्ती और आसपास के जनपद में संभावित ठिकानों पर दबिश देरही है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई की ओर से थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसमें एक आरोपी सराफत उल्लाह पुलिस की गिरफ्त में है। मुख्य आरोपी राकेश यादव घटना के बाद से फरार है। सूत्रों के अनुसार राकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और भानपुर रुधौली तिराहे के पास मोटर साइकिल सर्विसिंग का काम करता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी ने बताया मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा। बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें