गौर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में युवती की लाश मिलने के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : BASTI
जंगल में युवती का मिला शव, सनसनी
टिनिच(बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र के समीप कुआनो नदी के किनारे जंगल में 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र मेें सनसनी फैल गई। शव देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पंड़ितपुर गांव की 20 वर्षीय मृतका मुनीता के पिता घनश्याम निषाद ने बताया कि पूरा परिवार नवरात्रि व्रत है। बेटी शुक्रवार की रात करीब आठ बजे फलाहार कर घर में सोने चली गई। भोर में मां सुदरी की जब आंख खुली तो देखा कि मुनीता नहीं है। खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने नदी किनारे मुनीता का शव देख इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शव के दाहिने हाथ पर जले का निशान है। गले से एक मोबाइल हेडफोन व पांच सौ रुपये नकद मिला है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रेया शिव प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।