फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, दो दिन से अल्ट्रासाउंड जांच ठप

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं  होने से परेशान मरीज। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में पिछले दो दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच ठप है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विमल द्विवेदी के अवकाश पर रहने से पहली शिफ्ट में आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। इससे दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरी में उन्हें निजी केंद्रों पर पैसे खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ. विमल द्विवेदी और डॉ. पंकज कुमार वर्मा की तैनाती है। डॉ. विमल सभी कार्यदिवस में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक जांच करते हैं, जबकि डॉ. पंकज बृहस्पतिवार से शनिवार तक दोपहर दो बजे से जांच करते हैं।
गुरुवार से शनिवार तक वेटिंग में रहने वाली जांचों की जिम्मेदारी भी डॉ. पंकज पर रहती है। अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ पहली शिफ्ट में होती है। ऐसे में डॉ. विमल के अवकाश पर रहने से गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि डॉ. विमल के अवकाश पर रहने की स्थिति में उनकी जगह डॉ. पंकज या किसी अन्य रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। बता दें कि डॉ. पंकज कुमार वर्मा की ड्यूटी दूसरी शिफ्ट यानी की 2 बजे के बाद लगाई है, मगर वह भी नहीं थे। इससे मरीजों को सांसत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें