फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में कन्हैया व गुड़िया अव्वल

Sun, 20 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्नाक्तोतर महाविद्यालय मे युवा सप्ताह मे प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करते छात्र।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पदमापुर, पांडव नगर में युवा सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र एवं छात्राओं को चाहिए कि वे खेलकूद के जरिए अपनी प्रतिभा को निखारे एवं समाज में एक अलग पहचान बनाएं। 
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत 100 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें कन्हैया चौधरी प्रथम, सूरज चौधरी द्वितीय एवं रामजीत वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं की दौड़ में गुड़िया, सुमन मौर्य व साधना वर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में अविनाश सिंह, कन्हैया यादव व रामजीत वर्मा एवं बालिका वर्ग में गुड़िया, रीमा वर्मा व अर्चना वर्मा, प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। गोला क्षेपण के बालक वर्ग में मो. नसीम, भीम मौर्य व अनुराग पटेल को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिला। डिस्कस थ्रो में अनुराग पटेल, भीम मौर्य व अभिषेक चौधरी, भाला क्षेपण में मुकेश यादव, अनुराग पटेल व कृष्णकांत मिश्र को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

बालिका क्रिकेट बाल थ्रो में सुमन मौर्य, अर्चना वर्मा व नीतू, निबंध प्रतियोगिता में संतोष कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा व कुशलावती चौधरी, संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलू मिश्रा, नेहा मिश्रा, मीनाक्षी पांडेय को क्रमश: प्रथम, तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को मेडल के साथ पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम से पहले वंदना, स्वागत एवं देशभक्त गान हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. अमित कुमार द्विवेदी ने किया। डॉ. सत्येंद्र सिंह संयोजक रहे। इस मौके पर रामजतन चौधरी, अजय यादव, ध्रुव कुमार पांडेय, संजय तिवारी, वंदना, सुभाष कन्नौजिया, संदीप विश्वकर्मा, अवनीश उपाध्याय, आज्ञाराम, रामशंकर, रमेश, नंदलाल, नरसिंह, रामकेश, बैजनाथ सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें