फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टाॅक कम मिलने पर कोटा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कुदरहा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगुरा के उचित दर विक्रेता को राशन की हेराफेरी करना महंगा पड़ गया। पूर्ति निरीक्षक ने संबंधित दुकान को निलंबित कर उपभोक्ताओं को ग्राम पंचायत चकदहा से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के अनुमोदन पर उचित दर विक्रेता रामानंद व उनके सहयोगी संजय कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया कि 10 जून को दुकान के भौतिक सत्यापन के दौरान 8.87 क्विंटल गेंहू, 15.5 क्विंटल चावल मिला। जबकि स्टॉक रजिस्टर के हिसाब से 47.52 क्विंटल गेहूं तथा 70.69 क्विंटल चावल उपलब्ध होना चाहिए था। 38.65 क्विंटल गेहूं व 55.19 क्विंटल चावल कम मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें