फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज बसों की कतार, जाम से छूटा पसीना

Sat, 01 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोडवेज पर बेतरतीब बसों के खड़े होने और बड़ी संख्या में प्रयागराज से बसों के पहुंचने से दिन भर ल
विज्ञापन
बस्ती। बस अड्डे से जिला अस्पताल रोड पर रोडवेज की दर्जनों बसों के लाइन से खड़ी रहने के कारण यात्रियों को जाम से दो-चार होना पड़ा। जाम के कारण लोगों को आधे घंटे का सफर एक घंटे से अधिक समय में पूरा करना पड़ा। जाम में फंसे यात्री यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ में गईं बसें शुक्रवार से लौटती रहीं हैं। ज्यादातर बस दोपहर एक बजे के आसपास बस अड्डे से जिला अस्पताल की ओर जाने रोड पर खड़ी नजर आईं। उस समय जिला अस्पताल की ओर से रोडवेज की बसें व अन्य वाहन आ रहे थे और बस अड्डे से यात्रियों को लेकर बसें रवाना हो रही थीं।
इसके कारण यातायात व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आई। उधर, शुक्रवार को महाकुंभ से रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचे बहुत से श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं गोंडा, अयोध्या समेत अन्य जनपदों के बस के इंतजार में रोडवेज परिसर स्थित स्टैंड पर यात्री बैठे नजर आए।
विज्ञापन

यात्री श्याम सुंदर ने बताया कि उसे सुल्तानपुर जाना है। एक घंटे से ऊपर हो गया। मगर, बस नहीं मिल पा रही है। शिव प्रकाश दूबे ने कहा कि उसे गोंडा जाना है। सुबह 11 बजे से बैठा हूं। मगर, गोंडा के लिए कोई बस नहीं मिल रही है। शंभूनाथ ने बताया कि उसे डुमरियगंज जाना है। मगर, बस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

राम अचल ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौटा हूं। भगवान का शुक्र है कि बस्ती तक पहुंच गया हूं। अब सहजनवां जाने के लिए बस नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें