फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आड़े-तिरछे नाले और गुणवत्ता पर उठे सवाल

Tue, 11 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंपनीबाग पर बनवाया जा रहा है आड़ा-तिरछा नाला
विज्ञापन
बस्ती। कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन निर्माण में अधूरा नाला अब सांसत बन गया है। कंपनीबाग पर आड़ा-तिरछा नाला बनाया जा रहा है। इससे जलनिकासी की समस्या भी आ रही है। वहीं नाला की गुणवत्ता में भी कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बनाए जा रहे नाले की ऊंचाई और खराब ईंट और सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। पुराने वाले नाले पर ही वैसे ही उसकी ऊंचाई बढ़ा रहे हैं। इससे ढहने का खतरा है। चूंकि मजबूती न के बराबर है। अभी अधिकांश जगहों पर नाला कार्य अधूरा है। इससे परेशानी है। बताया गया कि 1.750 किमी. की लंबी इस फोरलेन सड़क पर 16.50 करोड़ से अधिक खर्च हो रहे हैं। लेकिन लेटलतीफी के चलते परियोजना अटकी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन सड़क निर्माण कार्य वैसे तो पूर्ण है, लेकिन अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने में कर्मी जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें