फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजयुमो ने सीएमओ कार्यालय घेरा

Tue, 11 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
निजी अस्पताल मामले में सीएमओ का घेराव करते भाजयुमो कार्यकर्ता, पदा​धिकारी
विज्ञापन
बस्ती। शहर के एक निजी अस्पताल को बचाने का स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में सीएमओ का उनके चैंबर में घेराव कर प्रदर्शन किया। चैंबर के अंदर घुसकर पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी गलत तरीके से संचालित एक निजी अस्पताल को बचाकर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने भाजयुमो पदाधिकारियों से कार्रवाई के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी के साथ धरना समाप्त किया कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो व्यापक विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। भाजयुमो पदाधिकारियों अमित गुप्ता और नगर अध्यक्ष आलोक पांडेय का कहना था कि दक्षिण दरवाजा स्थित एक अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन बाकायदा मरीजों का इलाज कर रहा है और वह सर्जरी भी कर रहा है।
इसके खिलाफ पिछले आठ माह से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन अस्पताल के दबाव में गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायत को दबा दिया जा रहा है। विभाग अपने स्वार्थ में आम जनमानस के स्वास्थ्य व जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सीएमओ के घेराव के सामने पदाधिकारी काफी आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान पल्लव श्रीवास्तव, अतुल भट्ट, प्रियांशु तिवारी, उज्जवल सिंह, संदीप तिवारी, राजू गौड़, अवधेश उपाध्याय, प्रदीप चौधरी, सर्वेश शर्मा, राजन कन्नौजिया व अन्य उपस्थित रहे।

निजी अस्पताल मामले में सीएमओ का घेराव करते भाजयुमो कार्यकर्ता, पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें