फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सफाईकर्मी की पिटाई पर भड़के साथी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे सफाई कर्मी स्रोत संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को डीएम से मिला। मांग किया कि विभिन्न कार्यालयों में संबद्ध पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मचारियों और एसआईआर में लगाए गए ब्लॉकों के सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद कराया जाए।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि कुदरत अली 11 वर्षों से कलेक्ट्रेट में संबद्ध है। गत 18 दिसंबर को कार्यालय आते समय जाम के कारण कुछ देर हो गया। जब वे हस्ताक्षर बनाने जा रहे थे तो नाजिर ने जातिगत, धार्मिक आक्षेप लगाते हुए गालियां दी और पानी की बोतल फेंककर लात घूसों से मारा पीटा। जिलाध्यक्ष अजय आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेने के बाद जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि गौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कछिया में सफाईकर्मी राम सुमेर गौतम, विजय कुमार, अखिलेश कुमार यादव और गायत्री देवी को गांव के सोनू सिंह पुत्र तिलक नरायन सिंह ने बुरी तरह से मारा पीटा और जाति सूचक गालियां देते हुए धमकी दिया कि गांव में दिखाई पड़े तो जान से मार दूंगा। इससे सफाई कर्मी डरे हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस मौके पर राम कृपाल चौधरी, अमित चक्रवर्ती, मंशाराम चौधरी, अशोक कुमार चौहान, राजेश चौहान, भरतराम, बजरंगी, बलराम यादव, रामपाल भारती व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें