फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कड़ी सुरक्षा के बीच 62 केंद्रों पर भेजे गए प्रश्नपत्र

Fri, 21 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नपत्र लदे की हर गाड़ी में दो प्रवक्ता, एक लिपिक, दो आरक्षी तैनात
विज्ञापन


-124 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 81,025 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

फोटो सहित

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा 24 फरवरी से 124 केंद्रों पर होनी है। बृहस्पतिवार को उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण के बाद राजकीय इंटर काॅलेज स्थित मुख्य स्ट्रांग रूम से 10 गाड़ियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू हुआ। प्रश्नपत्र वितरण के प्रथम दिन 62 केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे गए।

सुबह 10 बजे के आसपास जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख मेंं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को भेजा गया। प्रथम दिन 62 केंद्रों को प्रश्नपत्र भेजे गए। जबकि शुक्रवार को 62 केंद्रों को पेपर भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर पेपर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्र को सौंपा गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में डबल लाॅक की आलमारियों में रखवाकर कक्ष को सील बंद करवा दिया।
विज्ञापन

परीक्षा के एक घंटे पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम से निकाल कर परीक्षार्थियों को वितरित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2752 कक्ष निरीक्षकों के अलावा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 124 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 42,196 और इंटरमीडिएट के 38,829 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

..

12 स्क्रीन से हो रही 124 परीक्षा केंद्रों की निगरानी

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम के 12 स्क्रीन से 124 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इसके लिए 12 कंप्यूटर पर शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे, सीटिंग प्लान, साफ-सफाई आदि पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


..

कोट
बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मुख्यालय से 62 परीक्षा केंद्रों को 10 गाड़ियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्नपत्रों को भेजा गया है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्रों को केंद्र व्यवस्थापक को सौंपा गया। परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।

- जगदीश प्रसाद शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें