हर्रैया में मिठाई की दुकान से सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी स्रोत विभाग
बस्ती। कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। हाईवे किनारे स्थित ढाबों, होटल और खाद्य दुकानों की लगातार जांच की जा रही है।
विभाग ने इस बार शिकायत व्यवस्था को भी डिजिटल बनाया है। दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा किए जा रहे हैं, जिन्हें स्कैन कर कांवड़िए या आम नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-दो चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि एक टीम शहर के बड़ेवन, कंपनीबाग, शास्त्री चौक और कचहरी चौराहा क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है।
जबकि दूसरी टीम अयोध्या सीमा स्थित घघौवा से हर्रैया, गोटवा, फुटहिया, अमहट, सिविल लाइंस, भदेश्वरनाथ मंदिर तक भ्रमण कर प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। शुक्रवार को हर्रैया क्षेत्र में खोआ की बर्फी और बेसन के लड्डू के दो नमूने लिए गए।