गौर। परासडीह गांव में पिच सड़क, सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव को पत्र भेजा था। एमएलसी के पत्र पर पीडब्ल्यूडी ने शासन को सड़क का एस्टीमेट भेज दिया है।
गौर-बभनान मार्ग से सेट पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज के बगल से जाने वाला खड़ंजा बारिश के चलते टूट गया है। उसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोगों को आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इसी मार्ग से गांव के अलावा डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज व पंचायत भवन पर लोगों का आना-जाना होता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव को पत्र दिया था। एमएलसी ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज दिया। अवर अभियंता आरपी यादव ने बताया कि एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। धन स्वीकृत होने के बाद सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।