फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महंगाई के विरोध में बाइक को धक्का मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बहुजन मुक्ति पार्टी ने रविवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में बाइक को धक्का मार सरकार की नीतियों का विरोध किया। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पदाधिकारी शास्त्री चौक से कार, मोटरसाइकिल को पैदल धक्का मारते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, खाद संकट को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया। जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना, युवा विंग जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गौतम, पूर्वांचल जोन प्रभारी आरके आरतियन, मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा बुद्ध प्रिय पासवान मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल है। सोनी, दिनेश कुमार, रिफाकत अली, चंद्रावती देवी, वीरेंद्र कुमार, चरनदासी, भूपेंद्र चौधरी, मेहीलाल, दीपक आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें