फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रैया में पूर्वमंत्री के भाई पर हमला,वाहन तोड़े गए

Sat, 25 Feb 2017 12:12 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमले के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से सपा  प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के समर्थकों पर दूसरे दिन भी हमला किया गया। शुक्रवार को भाजपा समर्थकों के गुस्से का शिकार पूर्व मंत्री के भाई व पिता को होना पड़ा। देर रात ब्रज किशोर सिंह डिंपल की तरफ से खादिम हुसैन ने 10-12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

 सुबह मुरादीपुर चौराहे के पास पिता से हुई तकरार तो पूर्वमंत्री ने शांत करा दिया लेकिन शाम पांच बजे परशुरामपुर क्षेत्र के मल्हनी गांव के चौधरी का पुरवा में प्रचार कर रहे राजकिशोर सिंह के भाई बृज किशोर सिंह डिंपल व उनके साथियों पर हमला हो गया। अचानक पहुंचे 25-30 लोगों ने डिंपल के अलावा उनके अंगरक्षक व तीन अन्य को पीट दिया। कई वाहन भी तोड़ दिए गए। क्षेत्र में आग की तरह फैली इस खबर के कुछ ही देर बाद ऱाजकिशोर सिंह व उनके समर्थकों का भारी हुजूम नारेबाजी करते थाने बढ़ने लगा। हालात की भनक मिलते ही डीएम प्रभु एन सिंह व एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर रवाना हुए। इस बीच आसपास के कई थाने की फोर्स परशुरामपुर पहुंच गई। भीड़ का रुख भांपते हुए डीएम,एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सबको शांत कराया। 
  प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब चार बजे परशुरामपुर क्षेत्र के  मल्हनी गांव के चौधरी का पुरवा में जनसंपर्क कर रहे सपा के ब्रज किशोर सिंह करीब घंटे भर तक रुक गए। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी समर्थकों को खबर मिली कि डिंपल वोटरों को रुपये बांट रहे हैं। करीब पांच  बजे बाइक व चार पहिया वाहनों में सवार तमाम लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। अचानक हुए हमले में डिंपल सिंह, इमिलिया ग्राम पंचायत के प्रेम सिंह, उनका भतीजा आशीष के अलावा गनर व आसिफ नाम का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इस हमले की जानकारी होते ही सपाई आग बबूला होकर पहले तो कुछ ही दूर स्थित पूर्व प्रमुख त्रयंबक नाथ पाठक के गांव तक्कीपुर की ओर बढ़े। बाद में राज किशोर सिंह समर्थकों को लेकर थाने पर जा पहुंचे।  उत्तेजित समर्थक नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने  लगे। एसपी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शांति में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार सुबह मुरादीपुर चौराहे के पास सपा प्रत्याशी राज किशोर सिंह के पिता से भी विवाद हुआ था, लेकिन तत्काल पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मान मनौव्वल कराया। बृहस्पतिवार शाम को भी प्रचार से लौट रहे समर्थकों से टोल प्लाजा के पास बवाल हुआ था। 
विज्ञापन

 इस बाबत भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह का कहना है कि सपा के लोग गांव में रुपये बाट रहे थे। लोगों ने विरोध किया। हम वहां थे भी नहीं। मेरे समर्थकों पर आरोप लगाने की बात गलत है। सच्चाई की जांच होनी चाहिए। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें