फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 घंटे देरी से बस्ती स्टेशन पहुंची पूर्णिया कोर्ट एसी स्पेशल ट्रेन

Sat, 29 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद (बस्ती स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते य - फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
विज्ञापन
बस्ती। आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट को जाने वाली पूर्णिया कोर्ट एसी स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 24 घंटे देरी के बाद बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची। दो दिनों तक यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा प्लेटफाॅर्म पर करनी पड़ी। तमाम यात्रियों को टिकट निरस्त कराने पड़े। एक्सप्रेस ट्रेनों के विलंब होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन




पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती स्टेशन के रास्ते आने-जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें शुक्रवार को भी कई घंटे की देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को पूर्णिया कोर्ट एसी स्पेशल ट्रेन को लेकर हुई। क्योंकि इस ट्रेन को बृहस्पतिवार की शाम 5:45 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंचना था, मगर यह ट्रेन इतनी लेट हो गई कि दूसरे दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंची।
इस ट्रेन के यात्रियों को दो दिनों तक प्लेटफॉर्म पर ठंड के मौसम में रात गुजरना पड़ा शुक्रवार को रेलवे समय सारिणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेन विलंब से चल रही हैं उनमें गोरखपुर-बस्ती के रास्ते नई दिल्ली को जाने वाली नई दिल्ली अप स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 9 घंटे लेट रही। इस ट्रेन को बस्ती स्टेशन पर दोपहर 12:15 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है।
विज्ञापन

इसी तरह अवध अप एक्सप्रेस सात घंटे विलंब रही। इस ट्रेन को 6:45 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंचने का समय निर्धारित है। इसके अलावा दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन अप एक्सप्रेस 6:30 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस सात घंटे, मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश योग नगरी स्पेशल एक्सप्रेस अप ट्रेन 3:30 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस पांच घंटे, गोरखपुर-स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे, सहरसा-जनसाधारण डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 5:30 घंटे, जननायक-डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 4:30 घंटे और बंगलूरू स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5:30 घंटे देरी से चल रही है।
यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन को यात्रियों को हो रही असुविधा से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें