फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, परीक्षा आज से

विज्ञापन
बस्ती में बोर्ड परीक्षा को लेकर जीआईसी में डेस्क स्लिप लगवाते प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : तैयारियां पूरी, परीक्षा आज से
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। 132 केंद्रों पर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8.00 बजे से 11.15 तक हिन्दी विषय की होगी और इंटरमीडिएट की हिन्दी की परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से 5.15 तक होगी। जिले में कुल करीब 76728 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 42017 और इंटरमीडिएट के 34711 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई समस्या होती है तो उसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में देनी होगी जिससे उसका तत्काल समाधान किया जा सके। छात्र-छात्राओं को कॉपी के हर पन्ने पर उत्तर पुस्तिका का क्रमांक और अपना रोल नंबर लिखना होगा। किसी भी बहरी व्यक्ति को केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. बृज भूषण मौर्या ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया हैं कि परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी के पहुंचने के पहले गेट पर सघन तलाशी ली जाएगी और किसी भी परीक्षार्थी का जूता मोजा बाहर नहीं निकलवाना है। अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसकी सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। अगर कोई केंद्र व्यवस्थापक लापरवाही करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा। परीक्षा कक्ष में नक्शे, चित्र, ड्राइंग और कुछ लिखा हो तो उसे भी मिटवा दें। ब्लैक बोर्ड पर चिकनी मिट्टी पोत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें