फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवाद सुलझाने पहुंचे पीआरवी जवान ने की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
भरवलिया में पीड़ित की लात घूसों से पिटाई करता पुलिस कर्मी-स्रोत वीडियो लैब - फोटो : Archive
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में विवाद सुलझाने पहुंची पीआरवी टीम के एक जवान ने गांव के एक युवक की लात घूसों से पिटाई कर दी। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी का युवक को मारते हुए वीडियो वायरल होने लगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी राम जन्म का बुधवार की सुबह 10 बजे अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रामजन्म ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। कुछ देर बाद वाॅल्टरगंज थाने की टू व्हीलर पीआरवी भरवलिया गांव पहुंच गई। तब तक रामजन्म के घर पर काफी भीड़ जुट चुकी थी। पीआरवी कर्मी कॉलर राम जन्म को डांटने लगे तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि पीआरवी जवान ने कॉलर राम जन्म की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने गए परिवार के लोगों से भी हाथापाई की बात सामने आ रही है। आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। कुछ ही देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सूचना के बाद थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव और दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले को किसी तरह शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीआरबी के पहुंचने पर कॉलर शराब के नशे में था। वह पीआरवी टीम के साथ बदसलूकी करने लगा, इसीलिए विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस आशय की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मामले में अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें