फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुपये लेते वीडियो वायरल होने पर हेड कांस्टेबल समेत तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर परशुरामपुर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल समेत तीन सिपाही बुधवार को निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस कप्तान ने तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं। यह कार्रवाई तीनों सिपाही का रुपये लेते हुए वीडियो क्लिप सामने आने के बाद हुई है।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने में नियुक्त हेड कांस्टेबल जगत नरायन यादव, आरक्षी आनंद यादव, आरक्षी बृजभूषण सिंह का सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राव ने प्रकरण से तत्काल एसपी को अवगत कराया। वीडियो क्लिप के अवलोकन के बाद एसपी ने तीनों सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि संबंधित सिपाहियों का कार्य एवं आचरण जनता के बीच अच्छा नहीं है। इनकी शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। एसपी ने तीनों कर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप की स्थिति है। एसपी ने कहा कि यदि किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा गलत आचरण किए जाने की शिकायत मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें