फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहारों के लिए पीआरवी कमर कसकर तैयार

Tue, 14 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आगामी धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए यूपी-112 के पीआरवी कर्मियों के लिए पुलिस लाइंस सभागार में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कर्मियों को सुरक्षा और सतर्कता, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने, और जनता से सद्व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्हें भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करने, संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखने, घटनास्थल पर वीडियोग्राफी करने और सभी कार्यवाहियों का विस्तृत एटीआर दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया।
आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद की रैंकिंग, रिस्पॉन्स टाइम और कालर संतुष्टि सुधारने पर जोर दिया। कर्मियों को वाहनों की सही व्यवस्था करने, रात्रि में हूटर लाइट का प्रयोग करने और ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी पहनने की हिदायत भी दी गई। किया। प्रभारी सुभाषचन्द वर्मा, उमेश यादव और प्रशिक्षक रत्नाकर पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें