फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क सुरक्षा के लिए चला यातायात जागरूकता हस्ताक्षर अभियान

Tue, 14 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कृषक इंटर कॉलेज गौर में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाएं जा रहे हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग करती छा - फोटो : रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के झुरहू का पुरवा के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व टैंकर।
विज्ञापन
गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाये जाने को लेकर सोमवार को रोड सेफ्टी क्लब की ओर से बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जहां भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अभियान का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने किया। कहा कि हस्ताक्षर अभियान शपथ के माध्यम से हमको एक संयमित,सुरक्षित यातायात की सीख देता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम अभियान से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। रोड सेफ्टी क्लब कार्यक्रम के नोडल शिक्षक पवन प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जब विद्यार्थी स्वयं शपथ लेकर इस जागरूकता अभियान को सफल बनाएगा तो निश्चित ही अभियान को सफलता मिलेगी। हस्ताक्षर अभियान में इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक सहित दो हजार छात्र- छात्रों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंघल,अनीशा अहमद खान,पवन कुमार शुक्ल,संतोष शुक्ल,पवन शुक्ल,अभय कुमार उपाध्याय,वीरेंद्र कुमार वरुण,प्रत्यूष कुमार सिंह,मीरावती उपाध्याय,संदीप मणि त्रिपाठी, हीरालाल,निवेदिता पांडे,अनुराग कृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें