संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी लाने के लिए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा बुधवार को की गई। यह अभियान सात दिसंबर से 24 मार्च 2025 तक चलाया जा रहा है।
इसका उद्देश्य टीबी के उन्मूलन में तेजी लाना है। टीबी के मरीजों को पोषण पोटली, मूंगफली, भुना चना, गुड, तिल, गजक, बोर्नवीटा उपलब्ध कराया जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग के अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग लिया जाय। उन्होंने कहा कि खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, मुंह से खून आना, वजन कम होना, भूख न लगना, गर्दन में गिल्टी/ गांठ, बांझपन आदि टीबी के लक्षण हैं। बैठक में उपस्थित विभागाध्यक्षों एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा गया कि उक्त लक्षण पाए जाने पर तत्काल स्क्रिनिंग/ जांच कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंप के माध्यम से उक्त लक्षण वाले लोगों को चिह्नित कर स्क्रिनिंग कराई जाए।
मंडलीय अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग भी कम से कम दो मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराएं। स्वयं सहायता समूह का सहयोग लिया जाए।आ