फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर समन्वय से गरीबों को न्याय दिलाएं अधिवक्ता

Thu, 05 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मुसफ्फे अहमद। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के नव नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सिविल बार के सभागार में बृहस्पतिवार को हुआ। साथ ही जनपद से स्थानांतरित होने वाले जिला जज और अन्य न्यायिक अफसरों को बार की तरफ से स्मृति चिह्न देकर विदाई दी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री, उपाध्यक्षों को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को जिला जज ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मुसफ्फे अहमद ने कहा कि किसी संस्था को चलाने के लिए अनुशासन, सद्भाव का वातावरण और जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन जरूरी है। आशा जताई कि नव निर्वाचित एसोसिएशन के पदाधिकारी बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे। बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। बेहतर समन्वय से गरीबों एवं मजलूमों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं। पूर्व न्यायमूर्ति ने कहा कि तीन मंत्र जीवन में प्रसिद्धि दिलाते हैं। जिसमें ईमानदारी, किसी को क्षति न पहुंचाना और किसी की आस्था को ठेस न पहुंचाना ही मर्यादित जीवन की मिसाल है।

जिला जज मसऊद अली सिद्दीकी ने कहा कि पद पाने के साथ ही बहुत सारी जिम्मेदारियां आ जाती हैं। नई कार्यकारिणी रचनात्मक कार्य करेगा। बार और बेंच में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। बार अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा भाव से कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा। महामंत्री दयाशंकर दुबे ने कहा कि सत्यमेव जयते के सिद्धांत का पालन करते हुए बार और बेंच में बेहतर समन्वय की कोशिश करूंगा। अधिवक्तओं के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी और वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें