बस्ती। गोंडा में अधिवक्ता सुभाष मिश्रा की हत्या के विरोध में सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके पहले एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक अजय प्रताप सिंह अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ता की हत्या पर चिंता जताई गई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि सुभाष मिश्रा की हत्या से अधिवक्ता समुदाय मर्माहत और आंदोलित है। इस घटना की अधिवक्ताओं ने निंदा की और दो मिनट का मौन रखा। अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल पास करने की मांग की। इस बावत डीएम को ज्ञापन दिया तथा न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया। इस दौरान मारुत कुमार शुक्ला, जवाहर लाल मिश्रा, अरविंद नारायण पांडेय, शिवकांत तिवारी, जेपी चौबे, शरद चौबे, रमापति पांडेय कौशलेंद्र पाल, विजय तिवारी अरविंद दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद