फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन 

विज्ञापन
लोगों को रोकती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुधौली। लड़की को बहकाकर अगवा करने के मामले में पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। 15 मिनट के हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। 
विज्ञापन

मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की अगवा करने के मामले में पीड़ित पक्ष के लोग पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर विरोध जताने के लिए सड़क पर आ गए। उन्होंने रुधौली थाने पहुंचकर प्रदर्शन के साथ जाम लगाने की कोशिश की। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोपी युवक के पिता व भाई को सुपुर्द करने के बावजूद थाने से छोड़ देने का आरोप भी लगाया। हंगामे पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार वालों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष केडी सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज हुए अभी पांच दिन हुए हैं। पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें