फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चार सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीएम के प्रतिनिधि के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यह सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है। देश का युवा अपने अधिकारों को लेकर सड़कों पर है किंतु जंतर-मंतर से लेकर देश के अनेक हिस्सों में छात्रों पर बर्बर लाठी चार्ज किया जा रहा है। सरकार छात्रों की सुने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का त्याग पत्र तत्काल सुनिश्चित कराए। कहा कि रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण का आदेश यही साबित करता है कि सरकार का शिक्षा और युवाओं के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, दयाशंकर मिश्र ने कहा कि सरकार समस्या का समाधान कराए। बर्बर, अराजक रवैया देश, समाज के लिए खतरनाक है। सरकार युवाओं की मांगों को तत्काल पूरा कराए और मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लिया जाय।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक राम जियावन, जावेद पिंडारी, राजाराम यादव, मो. सलीम, युनूस आलम, सौरभ मिश्र, प्रशांत यादव, सुरेन्द्र सिंह छोटे, भोलू अंसारी, धीरसेन निषाद, सुभाष चन्द्र यादव, गीता भारती, अजीत यादव, जुनैद आलम, इकबाल अहमद काजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें