फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भगवान श्रीराम के चित्र के कथित अपमान के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बस्ती। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र के साथ कथित आपत्तिजनक व्यवहार और सनातन धर्म के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके चित्र का अनादर तथा किसी भी धर्म या साधु-संतों के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। कहा जनप्रतिनिधियों को संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।
इस मौके पर जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रमोद पांडेय, दिलीप पांडेय, सत्येंद्र सिंह, अंकुर वर्मा, राजेंद्र राजभर, विनय सिंह भारद्वाज, अमित गुप्ता, प्रदीप चौधरी, पल्लव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें