फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महुली मार्ग जाम कर प्रदर्शन...महिलाओं समेत 30 पर केस

Sat, 26 Jul 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महुली रोड पर स्थित देसी शराब की लाइसेंसी दुकान हटवाने के लिए बृहस्पतिवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। दुकान तो हटी नहीं, उल्टे कृष्णा भगौती गांव की महिलाओं समेत 30 आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया। आरोप है कि सड़क जाम के दौरान एंबुलेंस फंस गई थी। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। इससे आम लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। ये लोग मानने को तैयार नहीं थीं। सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाई जा रही थी।
विज्ञापन

एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि एसआई देवव्रत शर्मा की तहरीर पर विनय चौधरी, अमित चौधरी, सिकंदर निवासी कृष्णा भगौती, मोल्हर उर्फ अंकित, सैनिक निवासी भैंसहिया थाना कोतवाली, नागेंद्र, गुड़िया, मोहिनी, अनिता, ज्ञानमती, उषा देवी, इंद्रावती, सरिता, उर्मिला, आशा, अनारकली, सुभावती, सरिता, सीता देवी, डब्लू की पत्नी, लवकेश की पत्नी, झिनक की पत्नी, सुखराम की पत्नी एवं कृष्णा भगौती की 5-6 अन्य महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है।
-
यह है मामला
- शहर से पांच किलोमीटर पर स्थित कृष्णा भगौती कस्बे में काफी दिनों से सरकारी देसी शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार को महिलाओं समेत 25-30 की संख्या में लोग पहुंचे और नारेबाजी करते हुए चखने आदि का सामान बिखेर दिया। महुली मार्ग पर बांस आदि रखकर लाठी लेकर लोग खड़े हो गए। थोड़ी ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बनने लगी। सूचना पर कोतवाली व सोनूपार चौकी पुलिस पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। उनकी मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके के आसपास नशे में धुत लोग महिलाओं और राहगीरों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। इससे शाम होने के बाद इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें