फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हक के लिए बिजलीकर्मियों का 11वें दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजली कर्मचारी संघ बस्ती के बैनर तले संविदा कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन 11वें दिन भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष जारी रहा। संघ के नेताओं की मांग है कि पॉवर कारपोरेशन के पूर्व के फार्मूले एक फीडर एक गैंग को लागू करते हुए निकाले गई संविदा कर्मियों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष अशर्फी लाल ने कहा कि सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी में यह निर्णय लिया गया था कि आउटसोर्स संविदा कर्मियों को निविदा में वरिष्ठता के आधार पर नियोजित किया जाएगा। यह सीडीओ की अध्यक्षता में हुए निर्णय के विरुद्ध है। कहा कि उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के 15 मई 2017 के आदेश में यह मानक निर्धारित किया गया है कि प्रति फीडर एक गैंग की तैनाती होगी।
एक गैंग का अर्थ है कि एक कुशल व दो अकुशल संविदा कर्मी। एक गैंग में तीन मैन पॉवर होना चाहिए। इस आदेश का उल्लंघन करते हुए संविदा कर्मियों की संख्या में कटौती कर दी गई। उन्होंने मांग किया कि फाइनल सूची की जांच कराकर उसकी खामियों को दूर कराते हुए वरिष्ठता के आधार पर सूची तैयार कराई जाए। सुधीर कुमार, रमेश कुमार, अमरपाल गौतम, बाल गोविंद, संजय राही आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें