फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, पकड़ी गईं दिल्ली, बनारस और लखनऊ की महिलाएं

विज्ञापन
स्पा सेंटर से गिरफ्तार किए गए युवक।
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र में स्टेशन रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। बृहस्पतिवार की देर रात छापेमारी में पांच महिलाएं और 10 युवक दबोचे गए।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि पकड़ी गई महिलाएं प्रयागराज, दिल्ली, बनारस, लखनऊ और गोरखपुर से बुलाई गई थीं। दिल्ली के सरिता विहार के रहने वाले संचालक बबलू वर्मा की तलाश की जा रही है जबकि गाेंडा के रहने वाले मैनेजर और वाल्टरगंज क्षेत्र निवासी उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चौकी से करीब 300 मीटर दूर रेलवे स्टेशन रोड के किनारे किराए के एक मकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय और पुलिस फोर्स के साथ बृहस्पतिवार की देर रात स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान वहां पांच महिलाएं और 10 युवक पकड़े गए। पुलिस टीम ने मौके से तमाम आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की जिससे जिस्मफरोशी के धंधे की तस्दीक हुई। एएचटीयू (एंटी ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट) की टीम ने सेंटर में मिली पांच महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि एक महिला प्रयागराज, दो बनारस, एक दिल्ली और एक गोरखपुर/लखनऊ की रहने वाली है। ये महिलाएं इस धंधे में लिप्त बताई गईं और विभिन्न शहरों के स्पा सेंटरों पर कॉल पर आती-जाती रहती हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी महिलाओं के परिजन को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए 10 संदिग्ध युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को को जेल भेज दिया गया।
जनवरी में भी पकड़ा गया था एक अड्डा : शहर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश जनवरी में भी हुआ था। इस दौरान 14 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गई थीं, ये सभी अलग-अलग शहरों से बुलाई गई थीं।
पुलिस की जांच में सामने आया था कि तलाकशुदा एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को धंधेबाज झांसे में लेकर जिस्मफरोशी के दलदल में उतरने के लिए मजबूर कर देते हैं। कार्रवाई के बाद यह गंदा धंधा शहर में कुछ हद तक थम गया था। बृहस्पतिवार की रात छापेमारी के बाद एक बार फिर धंधेबाजों की सक्रियता उजागर हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें