नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की शनिवार को अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई। मुख्य रूप से गृहकर व जलकर में वर्तमान मांग पर एक अगस्त से 30 सितंबर तक के लिए 10 प्रतिशत छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी वार्डों का कायाकल्प किया जाए। इससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि वार्ड के सभासदों की मांग पर सभी वाडों के नालों व नालियों की साफ-सफाई के साथ ही विद्युत व्यवस्था को चरणबद्व तरीके से सही कराया जाएगा। कहा कि वर्तमान में जेसीबी से मुख्य नालों की सफाई कराई जा रही है।
नगर पालिका के जमीनों पर किये गये अवैध कब्जे को चिन्हित कर उसे मुक्त कराया जाएगा। कहा कि स्वच्छ व सुंदर बस्ती बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन कटिबद्व है। सभासद परमेश्वर शुक्ला उर्फ पप्पू व सभासद प्रफुल्ल श्रीवास्तव के द्वारा बस्ती जनपद का नाम बशिष्ट नगर किये जाने का प्रस्ताव दिया गया जिसपर बोर्ड के मेम्बरों ने स्वीकृति दी। अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जा रहे हैं।
बैठक में कर निर्धारण अधिकारी उदयभान के साभ अवर अभियन्ता जल अर्चना, गिरीश सिंह, गणेश सिंह, प्रकाश निरीक्षक अमित शुक्ला, शुभम शेखर यादव के साथ सभासद जगदीप श्रीवास्तव, मो. इद्रीश, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ला उर्फ पप्पू, सोनू पाण्डेय, मो. अय्यूब, गौतम यादव, रमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सर्वेश यादव, राजन कुमार, रोली, मंजू श्रीवास्तव, अमरावती देवी, इन्द्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता, रविन्द्र कुमार, निर्मला देवी, पंकज कुमार चौधरी, बैजंती सिंह, रूकसईया खातून, शाहजहॉ के साथ ही नपा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।