फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जैविक खेती को बढ़ावा, वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनाने पर मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उद्यान विभाग जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनाने पर 50 प्रतिशत अनुदान दे रहा है। इससे किसान आसानी से अपने ही खेत में यूनिट लगा सकेंगे।
विज्ञापन

जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए शासन स्तर से तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। किसानों को सब्जियों सहित विभिन्न फसलों की जैविक खेती पर अनुदान भी दिया जा रहा है। अब जैविक खेती के लिए किसानों को जैव उर्वरक भी हासिल हो सके। जिससे उत्पाद की गुणवत्ता बढ़े, इसे लेकर किसान वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निर्माण करेंगे तो शासन ने 50 प्रतिशत अनुदान देने की योजना संचालित की हैं। उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित योजना के लिए विभाग ने आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू करते हुए यूनिट का निर्माण कराने के लिए किसानों की तलाश शुरू कर दी है।
-
प्रति यूनिट 16 हजार रुपये लागत मूल्य तय
रसायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से क्षीण होती मिट्टी की उर्वरा शक्ति के साथ उत्पादन की गुणवत्ता प्रभावित होते देख शासन की ओर से किसानों को जैविक उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने को तरह-तरह की योजना संचालित की जा रही है। किसानों को जैविक उर्वरक तैयार करने में किसी तरह की दिक्कत न आने पाए ऐसे में वर्मी कंपोस्ट यूनिट तैयार करने की योजना संचालित की है। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निर्माण कराने के लिए प्रति यूनिट 16 हजार रुपये लागत मूल्य तय किया गया है। इसमें किसानों को 50 प्रतिशत यानी आठ हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगा गया है। प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर चयन कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोट
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग किसानों को प्रेरित कर रहा है। लक्ष्य के अनुसार किसानों का चयन होगा। चयनित किसान को प्रथम आओ, प्रथम पाओ के तहत योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अरुण कुमार तिवारी, डीएचओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें